रायपुरिया।राजेश राठौड़
रविवार सुबह पहली आबी (बादल) निकली जो 15 दिनों तक हवा के साथ चलेगी। सभी पेड़ पौधे झूम उठे। कई दिनों से सुनसान खड़े थे। आज हवाएं चलने से लहलहा रहे थे। पहली आबी निकलने से किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वह तो इंतजार कर रहे थे कब आबी निकलेगी। ताकि खेत खलियान के कार्य में जुट जाए। गर्मी का असर भी कम रहा। लोगो ने कूलर, पंखों का कम स्तेमाल किया। गांव के किसान भरतलाल पाटीदार बताते हैं यह हवाएं 15 दिनों तक चलेगी फिर कुछ गेप के बाद दूसरी आबी आएगी और ऐसे ही तीसरी आबी में मानसून दस्तक दे देगा। अब किसानी कार्य शुरू हो जाएंगे। खेतों में देशी खाद डालना प्रारंभ हो जाएगा। आज से किसान खेतो कार्य करते हुए दिखाई दे।
फ़ोटो।
=====