कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा संगठन के महान शिल्पकार थे:दौलत भावसार

0

 




-भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान के नेतृत्व में जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 


-तीनो विधानसभा  से 150 प्रतिभागियों ने 11 विषय में भाग लिया 

मालवा लाइव।झाबुआ


भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान के नेतृत्व में जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 15 मई से 15 जून तक श्रीकुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया   जिसमें जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने युवा मोर्चा के विषय में बताया और सभी प्रतिभागी को भाषण के मूल मंत्र को समझाया  दौलत भावसार ने कुशाभाव ठाकरे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा संगठन के एक महान शिल्पकार और योजनाकार संगठन करता रहे हैं ठाकरे जी का जीवन सादगी पूर्ण और पूरा जीवन संगठन के विस्तार को समर्पित था आज जिले में प्रदेश में और देश में संगठन के संचालन हेतु जो समर्पण निधि कार्यकर्ताओं से एकत्रित की जाती है वह इसके सूत्रधार थे हम सबको ठाकरे जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने व्यक्तित्व और कृतित्व को निखारना चाहिए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान ने देश में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया तीनो विधानसभा के युवाओं ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया जो कि  20 मई को झाबुआ के एम2 होटल पर सम्पन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले करीब 150 युवाओं ने इन प्रतियोगिता में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया जिसमे  अलग अलग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को इनाम देकर उन्हें 24 मई को संभाग स्तर पर भी प्रतियोगिता में भाग लेगै । झाबुआ में 8 घंटे तक चली इस भाषण प्रतियोगिता में 10 लोगो का चयन संभाग में हुआ है          

प्रतियोगिता के विषय और उसमे चयनित युवा

1 नव भारत में युवाओं की भूमिका लोकेंद्र भरपोड़ा

2 पर्यावरण  गुलाब गामड़

3 आपातकाल 1975 तरुण बैरागी

4 नई शिक्षा नीति स्वीट गोस्वामी

5 स्टार्टअप इंडिया हर्षवर्धन राठौर

6 आत्मनिर्भर भारतऋतिक नायक

7 आजादी का अमृत महोत्सव यश राठौर

8 संविधान निर्माता अंबेडकर जी विवेक उपाध्याय

9 महिला सशक्तिकरण तनवी गामड़

10 जनजाति योद्धा  बहादुर सिंह वसुनिया का चयन हुआ       

इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान,भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष श्री कलसिंग भाबर, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मन सिंह नायक,पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार जिला महामंत्री राजेश जी वसुनिया,प्रांजल भंसाली युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शक्ति देवड़ा,जिला उपाध्यक्ष थावरिया अम्लियर जितेंद्र गेहलोद प्रशांत पालरेचा अतुल जिला मंत्री अवि भावसार   प्रकाश मोरी जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश गणावा, जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार,नगर महामंत्री अभिमन्यु बेस अर्पित मचार नगर उपाध्यछ चिराग लखारा हर्षवर्धन गयेश पांचाल नगर मंत्री आशीष भूरिया राकेश केवट यश चौहान  आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रांजल भंसाली आभार नगर मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह देवड़ा ने माना

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)