जैन समाज द्वारा जिन शासन स्थापना दिवस मनाया गया

0

 




रफीक कुरैशी द्वारा 

अलीराजपुर | जैन समाज द्वारा जिनशासन स्थापना दिवस गुरुवार 12 मई वैशाख सुदी ग्यारस को मनाया गया | प्रातः मंदिर में भक्तांबर पाठ, वासक्षेप पूजा , प्रक्षाल पूजा, केसर पूजा,धूप- दीपक पूजा आदि क्रियाएं की गई | उसके पश्चात 8:00 बजे समाज जनों द्वारा जिनशासन स्थापना की धर्म पताका राजेंद्र उपाश्रय में लहराई गई | श्री संघ के कोषाध्यक्ष अंकित जैन ने जिनशासन के महत्व एवं स्थापना के बारे में जानकारी दी | ट्रस्टी नीलेश जैन द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी गई | युवा गायक कोकिल जैन ने बताया कि  जैन धर्म तो करोड़ों वर्ष पुराना है, किंतु भगवान महावीर स्वामी द्वारा आज के दिन चतुर्विधि संघ की स्थापना की गई |  जिसमें साधु- साध्वी ,श्रावक- श्राविका आते हैं, अर्थात तीर्थ की स्थापना की गई थी |

कार्यक्रम में सचिव सुधीर जैन, ट्रस्टी मनीष (ओ) जैन, अनुज जैन,मोहित जैन, लक्की जैन पुजारी कुंवर भाई, मधुकांता बहन आदि समाजजन उपस्थित थे | उक्त जानकारी श्री संघ के मीडिया प्रभारी अनिष जैन ने दी|

फोटो--संलग्न |

==========

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)