सारंगी (जयराज भट्ट)
सारंगी - अपने पति की लंबी आयु की कामना और परिवार की सुख समृद्धि के लिए किया जाने वाले करवा चौथ व्रत का इंतजार हर वर्ष महिलाओं को बेसब्री से रहता है। बदलते जमाने के साथ करवा चौथ मनाने के तरीकों में बदलाव तो आया है लेकिन लोगों की आस्था आज भी उतनी ही है। आज बुधवार को सारंगी नगर मे भी महिलाओं ने इस पर्व को धूमधाम से मनाया।
इस दौरान कई महिलाओं ने समूह में एकत्रित होकर पूजा अर्चना की महिलाओं ने देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी की मंगलकामना की। महिलाओं ने व्रत से संबंधित कथा सुनकर अपने बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्हें उपहार भी दिए गए। व्रत के बाद महिलाओं ने देर रात चांद के दर्शन किए और अपने पति के हाथों जल पीकर व्रत तोड़ा।