हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी, छलनी से देखा अपना चांद*

vanvasitoday
0



मालवा लाइव रतलाम 

रतलाम. रतलाम में हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाकर दिनभर सुहागन महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा। करवा चौथ का पर्व अखंड सौभाग्यवती भव : के आशीर्वाद के साथ बुधवार को मनाया गया। रात को 9 बजे बाद जैसे ही आसमान में चंद्रमा नजर आया, महिलाओं ने परंपरागत रुप से पूजन किया। इसके बाद छलनी में अपने चांद को देखकर पानी ग्रहण अपने सौभाग्य के हाथ से किया।

सुबह से करवाचौथ के लिए बाजार में उत्साह नजर आया। महिलाएं, नवविहिताएं आदि करवा लेेने के लिए उमड़ पड़ी थी। इसके अलावा बाजार में पूजन सामग्री सहित अन्य फल आदि लेेने के लिए भी भीड़ रही। शहर के गोपाल गौशाला,माणकचौक, घांसबाजार, राममंदिर, सैलाना रोड, दो बत्ती, पैलेस रोड,समता परिषर,टीआईटी रोड आदि स्थान पर महिलाओं की भीड़ देखी गई।

*उपहार का रहा क्रेज*

करवाचौथ पर अपनी सजनी को उपहार देने का क्रेज भी रहा। किसी ने गेजेट्स तो किसी ने नया मोबाइल दिया। इसके अलावा साड़ी से लेकर लंहगा दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। नवविवाहिताओं के साथ उनके पति बाजार में उपहार लेते नजर आए।

*करवा नए नई डिजाइन के*

मुख्य पर कुछ वर्षो पूर्व तक मिट्टी के साधारण करवा बाजार में आते थे। इस बार परंपरागत तरीके के अलावा नई डिजाइन के करवा भी आए व इनकी खुब बिक्री हुई। सुहाग के प्रतीक लाल रंग से सजे करवा को सुहागन महिलाओं ने काफी पसंद किया। 20 रुपए से लेकर 50 रुपए तक की कीमत वाले इन करवा को खरीदने भीड़ अधिक नजर आई

*सात जन्म का मांगा साथ*

रात में जब चंद्रमा उदय हुआ इसके बाद जीवन साथी से सात जन्म के साथ का वचन भी लेते हुए जोड़े नजर आए। शाम को घरों में तरह तरह के पकवान भी बने। इसके पूर्व महिलाओं ने करवाचौथ की कथा सुनी और पूजा अर्चना की। नव विवाहिताओं में करवा चौथ के व्रत को लेकर काफी उत्साह था

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)