पेटलावद (तनमय चतुर्वेदी )
मध्यप्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट के परिणाम आ गए हैं. भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने बड़ी जीत दर्ज की है. यहां अनीता चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को 2,07,232 वोट से चुनाव हरा दिया है. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप कर दिया है. यहां तक कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे की सीट भी नहीं बचा पाए.दूसरी महिला सांसद बनीं अनीता नागर रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट के अब तक के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है. भाजपा ने यहां 2019 से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2 लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को मात दी है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस जिन 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने का दावा कर रही थी, उसमें से रतलाम लोकसभा सीट भी एक है. जहां भाजपा की अनीता नागर सिंह चौहान को बड़ी जीत मिली है. इस लोकसभा सीट पर जमुना देवी के बाद अनीता चौहान दूसरी महिला सांसद बनी हैं. लोकसभा सीट के 8 विधानसभा क्षेत्र में से 7 विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा को लीड मिली है. वहीं, 1 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त प्राप्त हुई है. रतलाम जिले की मतगणना में रतलाम शहर से भाजपा को 59,374 वोट, रतलाम ग्रामीण में 46,357 की बढ़त प्राप्त की. वहीं, सैलाना में 11,730 से कांग्रेस को बढ़त मिली
अब बात करे पेटलावद विधानसभा के सारंगी मंडल की तो यहां भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर इतिहास रचा, सारंगी नगर मे तीनो बूथ पर विजय हासिल की एवं आस पास इलाके से कांग्रेस का सुफड़ा साफ कर दिया बतादे की कुछ दिन पूर्व मे यहां पर कई कांग्रेसी युवाओं ने केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के नेतृत्व मे भाजपा का दामन थामा था
मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है कि भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. मोदी जी का तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री चुना जाना एक अहम क्षण है
युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र गेहलोत ने कहा की, हम केबिनेट मंत्री निर्मला दीदी के मार्गदर्शन से हमने पूरी पेटलावद विधानसभा मे ऐतिहासिक विजय हासिल की और आगे भी हम सब मिल कर सारंगी मंडल मे भाजपा का परचम लहराएंगे
युवा नेता जयराज भट्ट ने वरिष्ठ नेताओं एवं मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी कि सक्रियता कि सहारना कि और कहा कि ये जीत सारंगी मंडल संघर्षसील कार्यकर्ताओं की जीत के जिन्होने दिन रात एक करके भाजपा को विजय श्री दिलवाई
*भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न*
श्री मती अनिता चौहान के ऐतिहासिक विजय होने पर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर आतिश बाजी कर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद , अनिता दीदी आप राज करो हम आपके साथ है, जैसे नारे लगा कर खुशी जाहिर की डीजे के साथ पूरे नगर में आतिशबाजी कर जुलूस निकाला इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने ,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार माना
इस अवसर पर सरपंच फूंदी बाई मेडा, किसान नेता परमानंद पाटीदार, महामंत्री रामचंद्र भूरिया युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजमल सोलंकी कार्यालय मंत्री बाबूलाल पाटीदार युवा मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह बाचीखेड़ा मिडिया प्रभारी सुरेश चंद्र परिहार , युवा नेता हेमेंद्र सिंह राठौर , हर्षवर्धन सिंह राठौर, अनिल बंबोरी, पवन गुर्जर, प्रेमदास बैरागी,यतीश पालीवाल,दिनेश मुणिया, राजेश पटेल,संजय उपाध्याय, कमली बाई चौहान, भेरूलाल भूरिया, राम मालिवाड, काना मालिवाड़ ओर भाजपा के वरिष्ठ सारंगी भाजपा मंडल के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।