सुविधाएं नदारद, वसूला जा रहा टोल टैक्स

0

 सुविधाएं नदारद, वसूला जा रहा टोल टैक्स

-न एम्बुलेंस सुविधा ओर न ही क्षतिग्रस्त मार्ग को सुधारा गया




पेटलावद। टुडे रिपोर्टर
थांदला बदनावर मार्ग पर उन्नई के पास बना टोल प्लाजा को शुरू हुए डेढ़ बरस बीत गए। वाहनों से टोल वसूली भी की जा रही है। लेकिन, यहां सुविधाओं के नाम पर न एंबुलेंस है और न ही प्राथमिक उपचार की कोई इंतजाम। इससे लोगों में आक्रोश है।
आए दिन 78 किमी के इस मार्ग पर दुर्घटना होना आम हो चुका है। ज्यादातर घटनाए टोल के आसपास या भेरूघाट पर ही होती है। ऐसे में पेटलावद या थांदला से एम्बुलेंस इस समय बुलवाना पड़ती है। जबकि नियमानुसार टोल ओर यह सुविधा होना चाहिए , जिससे तत्काल मेडिकल सुविधा दुर्घटना के बाद मिल सके।
आने-जाने वाले वाहनों से टोल प्लाजा पर टोल भी वसूला जा रहा है। पर टोल प्लाजा पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं लगभग नहीं के बराबर है।
टोल टैक्स वसूली के इतर व्यवस्था क्रेन और आपातकालीन में चिकित्सा सुविधाएं तथा रूट पेट्रोलिंग वाहन की व्यवस्था होनी चाहिए। यह सुविधाएं इस हाईवे पर कहीं भी दिखाई नहीं दे रही हैं। टोल प्लाजा शुरू होने के बाद से कभी भी एंबुलेंस खड़ी दिखाई नहीं दी। दुर्घटना की वजह से लगने वाले जाम से निपटने के लिए टोल टैक्स बैरियर पर क्रेन की व्यवस्था होनी चाहिए। 24 घंटे वहीं पर आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रेन खड़ी होनी चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक एमपीआरडीसी के इस टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की जिम्मेदारी ठेकेदार को दी गई है। टोल प्लाजा पर क्रेन, एंबुलेंस प्राथमिक उपचार और रूट पेट्रोलिंग वाहन की जिम्मेदारी  भी ठेकेदार की है, जिसकी पूर्ति विभाग को करवानी है। इस 
लेकिन क्षेत्रवासियों को मानक के अनुसार सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। 
जबकि टोल प्लाजा पर कोई भी जिम्मेदार  कर्मचारि मौजूद नही जिससे इस सम्बंध में चर्चा की जा सके।
मार्ग की हालत आज भी बहुत अच्छी नही है। टोल वसूली की जा रही है, लेकिन कई स्पाट बदनावर की ओर ऐसे है जो क्षतिग्रस्त होकर दुर्घटना का कारण बन सकते है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)