क्लब के द्वारा मुख्य डिवायडर पर 50 पौधे लगाकर बड़ा करने का संकल्प लिया

0

क्लब के द्वारा मुख्य डिवायडर पर 50 पौधे लगाकर बड़ा करने का संकल्प लिया



पेटलावद। टुडे रिपोर्टर


लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर ने पर्यावरण के प्रति अपनी सजगता दिखाते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर रात रानी के 50 पौधे लगाकर उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया है जो की बहुत ही अच्छा प्रयास है। इसमें नगर परिषद पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी, और आमजन भी इस पर्यावरण सहेजने के कार्य में आगे आ कर सहयोग प्रदान करेंगा। उक्त बात नगर परिषद अध्यक्ष ललीता योगेश गामड़ ने लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर के एक पेड मां के नाम अभियान के तहत डिवायडर पर पौधारोपण कार्यक्रम में कहीं।

लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर के द्वारा पर्यावरण की रक्षा हेतु डिवायडर और नीम कॉरिडोर के अपने अभियान में इस वर्ष 300 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें 50 पौधे गुरूवार को डिवायडर पर लगाये गये है। इस मौके पर लायंस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष लायन राजेश यादव ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाना हर नागरिक की जवाबदारी है। हमारी सेवा गतिविधि में पर्यावरण सुरक्षा और संतुलन हमारी प्राथमिकता में है। इस हेतु क्लब सदैव तत्पर रहेगा।

पूर्व अध्यक्ष लायन सुरेश प्रजापति ने कहा कि वर्ष 2023-24 के कार्यकाल में भी हमने पौधारोपण को विशेष महत्व दिया तथा नीम कॉरिडोर के हमारे संकल्प पर हम अडिग है और इस लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करेंगे। हमारे इस अभियान में नगर परिषद सीएमओ आशा भंडारी और अध्यक्ष ललीता योगेश गामड़ का भरपूर सहयोग मिला।

इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने पौधे लगाने के साथ साथ उन्हें बड़ा करने का संकल्प भी लिया। मुख्य रूप से लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर का उदेश्य है। पौधे कम लगाये पर उन्हें पेड़ बनाये।  

इस मौके पर  योगेश गामड, सचिव लायन जीवन भंडारी, कोषाध्यक्ष लायन वीरेंद्र भट्ट, लायन दीपक सोलंकी, लायन सुनिल राठौड, लायन आलोक चौहान, व्यापारी फूलचंद्र कांसवा, स्वच्छता निरीक्षक शुभम देवड़ा सहित अन्य गणमान्य नागरिक और नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)