लड़कीयों को तलवार और लाठी चलाना सीखना होगा, तभी वो स्वयं की रक्षा कर पायेंगी:आरती दीदी -पेटलावद में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ

0

 लड़कीयों को तलवार और लाठी चलाना सीखना होगा, तभी वो स्वयं की रक्षा कर पायेंगी:आरती दीदी

-पेटलावद में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ







पेटलावद। मनोज जानी

धर्मान्तरण, लव जिहाद जैसे मुद्दों पर समाज को गम्भीर चिंतन करना पड़ेगा। देशहित में नारी शक्ति ओर बेटीयों को आगे आकर जागरूक होना पड़ेगा नही तो हमारी बेटीयां हिन्दू धर्म के महत्व को नहीं समझ पायेंगी।

क्योंकी शक्ति के बीना तो शिव भी अधुरे है। लड़कीयों को तलवार और लाठी चलाना सीखना होगा, तभी वो स्वयं की रक्षा कर पायेंगी।

यह बाते मालवा प्रांत की मातृशक्ति की संयोजिका आरती दीदी जायसवाल इंदौर ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य वक्ता के रूप कही।

पेटलावद में एक आयोजन निजी गार्डन में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी ने की बहनों ने भाग लिया।

रतलाम विभाग के बजरंग दल प्रमुख विनोद शर्मा, विभाग समरसता राहुल सोनी, 

झाबुआ से खुमसीह महाराज के स्थान पर अब धर्म प्रसार का कार्य संभालने वाले कमल महाराज, विहिप के जिला अध्यक्ष आजाद प्रेमसिंह, विहिप के जिला मंत्री राहुल डामर, मातृशक्ति जिला प्रमुख संगीता त्रिवेदी, दुर्गा वाहिनी प्रमुख दीपिका गवली मंच पर मौजूद थे।

आरती दीदी ने कहा भारत को भारतीय दृष्टि से देखा जाए, भारत का हिन्दू एक रहे, भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू है, दुनिया में रहने वाले हर हिन्दू की चिंता करने के लिए विश्व हिन्दू  परिषद की स्थापना की गईं। विश्व हिन्दू परिषद ने बीते 60 वर्षों में हिन्दू हितों की अनेक लड़ाईया लड़ी।

इस अवसर पर पेटलावद प्रखंड के मंत्री ओम यादव, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक आनंद प्रजापति, सारंगी के हरिओम लुहार, सतीश जायसवाल, गोपाल वैरागी का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। उज्जैन आई माता ट्रस्ट के अध्यक्ष बने भगवानसिंह चौहान का विहिप के द्वारा स्वागत किया गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)