पेटलावद।
भाजपा के सदस्यता अभियान में विधायक व मप्र शासन केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने संगठन की टीम के साथ नगर में सदस्य बनाये और पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।
सुश्री भूरिया ने भाजपा के वरिष्ठों अम्बालाल वसुनिया, छोगालाल भाई, विनोद पुरोहित को मोबाइल एप के माध्यम से सदस्यता दिलवाकर पुनः भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
सुश्री भूरिया ने कहा कि देश प्रदेश में भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के साथ चहुंमुखी विकास किया है। प्रधानमंत्री, प्रदेश मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के हित में प्रदेश को विकास की राह दिखाई है। प्रदेश में निवेश कर युवाओं को रोजगार देकर तरक्की की ओर ले जाया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, विधानसभा प्रभारी हेमंत भट्ट, जिला महामंत्री कृष्णपालसिह गंगाखेड़ी, महामंत्री संजय कहार, मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, जितेंद गहलोत, नीलेश मीणा, विनोद पुरोहित, दुर्गादास मोटापाला, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सोनू विश्वकर्मा, मुकेश परमार, रचित गादिया मौजूद थे।