मंत्री निर्मला भूरिया ने लगाया जनता दरबार -आमजन की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को जारी किए निर्देश, कार्यकर्ताओ से भी की मुलाकात

0

 मंत्री निर्मला भूरिया ने लगाया जनता दरबार 

-आमजन की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को जारी किए निर्देश, कार्यकर्ताओ से भी की मुलाकात



पेटलावद।

मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने आम जनों की समस्या सुनने के लिए जनता दरबार लगाया। आप पेटलावद के डाक बंगला परिसर में शनिवार को दोपहर मौजूद रही। आपने पेटलावद नगर के साथ पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा करने के साथ ही समस्या लेकर पहुचे लोगों से उनकी समस्याओं को जाना। कई समस्याओं पर सुश्री भूरिया ने आवेदन लेकर हाथों-हाथ अधिकारियों को निराकरण के निर्देश जारी किए। सुश्री भूरिया ने बताया कि देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से विकास तेज गति से चल रहा है। कार्यकर्ता व आमजन को किसी प्रकार की समस्या ना हो। कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि शासन की हर योजना का लाभ पात्र हितग्राही को मिले। यदि कोई समस्या आती है तो हितग्राही का सहयोग अधिकारियों के माध्यम से करवाए। यदि कोई कार्य प्रदेश या देश की सरकार का स्तर का है तो उसे लेकर में स्वयं भोपाल और दिल्ली तक जाऊंगी। क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)