बगीचे में श्रमदान व गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लायंस सेवा सप्ताह की शुरुवात

0

 बगीचे में श्रमदान व गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लायंस सेवा सप्ताह की शुरुवात

पेटलावद। 

लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के सेवा सप्ताह की शुरुआत गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण व स्वच्छता में श्रमदान कर की गई।

इस अवसर पर लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के अध्यक्ष निलेश भट्ट, रीजन चेयरमैन प्रबोध मोदी, शासकीय महाविद्यालय पेटलावद के प्राचार्य जीडी बैरागी मुख्य रूप से मौजूद थे। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने धरातल पर काम करते हुए शासकीय महाविद्यालय में स्थित बगीचे में श्रमदान करते हुए पूरे बगीचे की व मुख्य मार्ग की सफाई की। वहीं मौजूद गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को याद किया।

लायंस क्लब ने स्वच्छता को लेकर गांधी जी के सपने के साथ काम करने का संकल्प लिया है। लगातार आठ दिनों तक विभिन्न सेवा गतिविधियां लायंस क्लब नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में सम्पादित करेगा। इस अवसर पर

कोषाध्यक्ष अनुराग गौड़, सचिव गजेंद्र काग, पूर्व अध्यक्ष मनोज जानी, निलेश पालीवाल, आलोक चौहान, नीलेश कुशवाह, दिलीप राठौड़,धीर जानी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)