महिला मंडल ओर राठौर धर्मशाला में महिलाएं ओर बालिकाएं गरबे से कर रही माँ की आराधना,
बंटी व्यास शाजापुर।
शाजापुर। नवरात्रि शुरू होते ही विभिन्न समाज और संगठनों द्वारा गरबा आयोजन किए जा रहे हैं। नीमवाड़ी स्थित महिला मंडल में करीब 45 साल से गरबा उत्सव हो रहा है, समय के साथ आयोजन में भव्यता आने लगी। यहां रात 8 से 10 बजे तक गरबा हो रहा है।गरबे के दौरान यहां पुरुषों का प्रवेश वर्जित रहता है। नवमी पर गरबा करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार दिए जाते हैं, इसके अतिरिक्त शहर के राठौर धर्मशाला में भी बड़ी संख्या में समाज की महिलाए गरबा करने पहुंच रही है।