एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी जिला व संभाग में जीते, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

0

 एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी जिला व संभाग में जीते, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

पेटलावद। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेटलावद की छात्रा शीतल खराड़ी ने स्थानीय हस्त शिल्प कौशल (लोकल क्राफ्ट) प्रतियोगिता में जिला स्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा संभाग स्तर प्रतियोगिता में शीतल ने स्थान प्राप्त किया।

विगत दिनो बड़वानी में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में 7 जिलों को पीछे छोड़ते हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेटलावद की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही शीतल ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में शीतल 12,13,14 नवंबर उड़ीसा के भुवनेश्वर में स्थानीय हस्त शिल्प कौशल प्रतियोगिता मे प्रतिनिधित्व करेंगी। 

प्राचार्य नीलम भारती ने बताया कि एकलव्य पेटलावद विद्यालय चहुंमुखी व्यक्तित्व के विकास की दिशा में अग्रसारित है ओर छात्र- छात्राओं के प्रतिभाओं को सही दिशा प्रदान कर रहा है।

ज्ञात हो कि एकलव्य आदर्श आवासीय पेटलावद में विद्यार्थियों के विकास और पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों के लिए एक नए माहौल व खुशी की उमंग माहौल बना हुआ है। केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग से पदस्थ प्राचार्य नीलम भारती के अथक प्रयासों से स्कूल की बालिका नेशनल आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में चयन श्रेत्र के लिया गौरव की बात है l आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक अंतरसिंह चौहान व संगीत शिक्षक वेदप्रकाश ने भी शिक्षक संगीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया l प्राचार्य व विद्यालय के शिक्षकों उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)