प्रदेश के मुखिया शिवराज मामा थांदला भगोरिया में करेंगे शिरकत-माननीय मुख्यमंत्री जी, श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश शासन का थांदला में भ्रमण का कार्यक्रम 15 मार्च को

0

 






मालवा लाइव@डेस्क झाबुआ।

झाबुआ। माननीय मुख्यमंत्री जी, श्री शिवराज सिंह जी चौहान मध्यप्रदेश शासन का थांदला जिला झाबुआ में भ्रमण का कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से प्राप्त हुआ है। जिसमें दिनांक 15 मार्च, 2022 को भ्रमण कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम मे दोपहर 1.45 बजे भोपाल से प्रस्थान, दोपहर 2.15 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट इंदौर आगमन, अपरान्ह 2.25 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से प्रस्थान, अपरान्ह 3 बजे हैलीपेड थांदला जिला झाबुआ में आगमन  स्थानीय कार्यक्रम में, सायं 4.30 बजे थांदला से प्रस्थान। सायं 5.05 पर देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर आगमन, सायं 5.15 पर देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट इंदौर से प्रस्थान। सायं 5.45 पर स्टेट हेंगर भोपाल पहुंचेंगे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)