अवैध गतिविधियों पर प्रशासन लगाए लगाम, हिन्दू जागरण मंच ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0


पेटलावद। मालवा लाइव

क्षेत्र में अवैध गतिविधि लगातार संचालित हो रही है। पुलिस और प्रशासन ने वक्त रहते बड़ी घटना होने से बचा लिया। लेकिन अन्य लोगो पर भी अविलम्ब कार्यवाई की जाना चाहिए।


हिन्दू जागरण मंच ने इस बात को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा। इसमे कहा गया कि क्षेत्र में कई स्थान ऐसे है जहाँ इस प्रकार की अवैध गतिविधिया संचालित हो रही है। जिसकी जानकारी प्रशासन के पास भी होती है। लेकिन समय रहते कार्यवाही नही होती। कुम्हार मोहल्ले में हुई समय पर करवाई ने बड़े हादसा होने से बचा लिया। एक घर से डिटेनेटर ओर जिलेटेन  को जप्त किया गया। छः वर्ष पहले भी इस प्रकार की सामग्री से बड़ा ब्लास्ट हुआ था जिसमे 78 से ज्यादा जाने गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे।


हिन्दू जागरण मंच ने क्षेत्र में प्रशासन की जानकारी के बिना अलग अलग राज्यो के लोग रह रहे है। उनकी जांच किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही पिछले गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)