अवैध रूप से जिलेटिन ओर डिटोनेटर की रॉड रखने वाले का मकान प्रशासन ने किया ध्वस्त

0

 



बड़ी खबर पेटलावद:। मालवा लाइव

अवैध रूप से जिलेटिन ओर डिटोनेटर की रॉड रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए व्यक्ति का मकान प्रशासन ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।



 ज्ञात हो कि गत 14 मार्च को नगर के कुमार मोहल्ले में रहने वाले अब्दुल मंसूरी के मकान से 28-28 डेटोनेटर व जिलेटिन कि राडे पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जप्त की थी। इसके बाद सामग्री सप्लाई करने वाले को भी पुलिस ने आरोपी बनाया और न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

 इसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी का मकान जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्रशासन ने इस प्रकार के अवैध कार्य करने वाले लोगों को के मन में दहशत बनने के उद्देश्य से की है। ताकि भविष्य में इस प्रकार का अवैध कार्य कोई ना करें।

करीब 7 वर्ष पहले इसी प्रकार से जिलेटिन ओर डिटोनेटर की रखी अवैध रूप से राडो के विस्फोट से 78 लोगों की जानें चली गई थी व 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके बाद प्रशासन किसी भी प्रकार से इस मामले में ढिलाई नहीं बरतने के मूड में है।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)