बामनिया-उत्सव सोनी
/बामनिया निवासी पं. दिनेशचन्द्र बैरागी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कस्तूरा बैरागी के साथ चारधाम की तीर्थयात्रा कर लौटे । 67 दिनों की इस धर्मयात्रा से घर लौटने पर बैरागी दम्पति का परिजनों एवं ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर बैरागी दम्पति को बग्गी में बिठाकर बैण्डबाजों के साथ नगरभर में चल समारोह निकाला गया । परिजनों के साथ साथ नगर में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा बैरागी दम्पति का पुप्पहार और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया । बैरागी दम्पति ने 67 दिनों की तीर्थयात्रा में चारधाम केदारनाथ ,बद्रीनाथ ,गंगोत्री ,यमुनोत्री ,हरिद्वार ,ऋपिकेष सहित 12 ज्योर्तिलिंग एवं विभिन्न धर्म स्थानों के दर्षन का लाभ लिया । चल समारोह की समाप्ति पर बैरागी परिवार द्वारा स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया ।


