मतदाता आज तय करेगें बामनिया का नया सरपंच

0



 


बामनिया-उत्सव राजेश सोनी


/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण का मतदान आज 25 जून को है ।ग्राम सरपंच ,पंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य के पदो ंके लिए अपना भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों का निर्णय आज मतदाता द्वारा किया जाएगा । बामनिया ग्राम पंचायत में सरपंच पद का फैसला आज ग्राम के  4585 मतदाता करेगें, जिनमें 2398 पुरूप एवं 2187 महिला है  । यहां सरपंच पद के लिए चार प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में प्रभावित करने का प्रयास किया गया है । सरपंच एवं पंच पदो ंके उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ युद्व स्तर पर जनसम्पर्क कर अपनी बात रखी है ।सरपंच पद के साथ ही यहां 20 वॉर्डो में से एक वार्ड निर्विरोध हो जाने पर कुल 19 वार्ड में पंच पदो ंके प्रत्याशियों के लिए भी आज मतदाता अपना निर्णय देगें ।


समयावधि अंतर हुआ समाप्त


गौरतलब है कि पूर्व में बामनिया में नगरपालिका अधिसूचित क्षेत्र समिति काबिज थी ,जो कि क्षेत्र के रामपुरिया ,मुलथानिया एवं बामनिया ग्रामों को जोडकर बनाई गई थी, किन्तु ग्रामीण क्षेत्र होते हुए भी ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित योजनाओं का लाभ नही मिल पाने के कारण पुरजोर मांग को देखते हुए नगरपालिका अधिसूचित क्षेत्र समिति को भंग करते हुए इन तीनों ग्रामों में तीन ग्रामपंचायत वर्प1996 में बनाई गई थी । जिनमें सबसे पहले निर्वाचन वर्प 1997 में हुआ था ।जिसके बाद से अन्य ग्रामपंचायतों की समयावधि में अंतर होने से निर्वाचन प्रक्रिया पृथक समय में होती रही थी ।अब 25 वर्पो बाद यहां के पंचायत निर्वाचन अन्य पंचायतों के साथ हो रहे है ।


महिला की होगी प्रधानता-


बामनिया ग्राम पंचायत में सरपंच का पद अजजा महिला होने के साथ ही कुल 20 वार्ड में से 11 वार्ड में महिला पंच का चयन होगा । इस प्रकार ग्रामपंचायत की परिपद में इस बार महिलाओं की प्रधानता रहेगी । बामनिया ग्रामपंचायत में सरपंच पद के लिए अजजा महिला के साथ ही कुल 20 वार्ड में वॉर्ड एक-अजा मुक्त , वॉर्ड दो- अनारक्षित मुक्त, वॉर्ड तीन- अजजा मुक्त , वॉर्ड चार- अनारक्षित मुक्त , वॉर्ड पांच-अनारक्षित महिला ,वॉर्ड छः-अनारक्षित महिला, वॉर्ड सात-अनारक्षित महिला , वॉर्ड आठ-अजजा महिला , वॉर्ड 9-अनारक्षित महिला ,वॉर्ड10-अजजा मुक्त ,वॉर्ड 11-अजजा महिला, वॉर्ड 12-अजजा मुक्त, वॉर्ड 13-अजजा महिला, वॉर्ड 14-अनारक्षित महिला , वॉर्ड 15- अजजा मुक्त , वॉर्ड 16- अनारक्षित मुक्त , वॉर्ड 17- अजजा महिला , वॉर्ड 18- अजजा महिला , वॉर्ड 19- अजा महिला एवं वॉर्ड 20- अजजा मुक्त  है । जिसमें आधे से अधिक याने कुल 20 वॉर्ड में से 11 वॉर्ड में महिला पंच के रूप में निवार्चित होकर ग्रामपंचायत परिपद में सम्मिलित होगी ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)