वार्ड क्रमांक 2 में दीपिका निर्विरोध पंच चुनी गई

0

 




मालवा लाइव।रायपुरिया


रायपुरिया। वॉर्ड क्रमांक 2 में दीपिका पिता कांतिलाल को अपने वार्ड के मतदाता द्वारा निर्विरोध चुन लिया गया। आपको बता दे कि वार्ड नम्बर 2 में 3 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी जताई थी। जिसमे दीपिका पिता कांतिलाल ,मधुबाला पति जयंतीलाल सेप्टा,नन्दीबाई पति नन्दलाल सेप्टा ने आवेदन फार्म जमा किए थे। मतदाता एव इन दोनों उम्मीदवार ने दीपिका को समर्थन देकर उन्हें निर्विरोध चुनकर समाज मे एकता का परिचय दिया।

 स्थानीय आईमाता मन्दिर पर नन्दीबाई द्वारा दीपिका को पुष्पमाला  पहनाकर स्वागत किया और सभी ने बधाई दी। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष मुकेश चोयल, गाव के समाज के चौधरी लालसिंह चौधरी, ओम्कारेश्वर ट्रष्ट के उपाध्यक्ष शांतिलाल काग, बृजलाल चोयल, नन्दलाल सेप्टा, दिनेश चौधरी, हेमेंद्र सोलंकी, योगेश सेप्टा, शांतिलाल चोयल, जयंतीलाल सेप्टा, राजू सोलंकी, पवन सोलंकी, मन्दिर पुजारी मांगीलाल चोयल एवं समाज के अन्य लोगो ने भी दीपिका को बधाइयाँ दी और उनसे आशा की अपने वार्ड की समस्याओं को ग्रामपंचायत में रखेगी।

फ़ोटो:

=======

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)