इंटरनेट व यूट्यूब की मदद से बच्चों ने बनाई नई स्टाइलिश सायकिल

0





रायपुरिया। राजेश राठौड़

गांव के लोहारी कार्य करने वाले सन्तोष व अशोक पंवार दोनों भाई के बच्चों ने इंटरनेट पर सर्च कर अपनी कलाकारी ओर हुनर से एक नई सायकिल बनाई। जिसे देखकर हर कोई खुश और हैरान है। इनके माता पिता भी प्रसन्न है कि बच्चे इस कार्य मे हमसे भी आगे निकल गए। 

आजकल  नई साइकिलों का चलन है जिसमे मोटे टायर लगे हुए रहते है। इसी प्रकार की साइकिल इन बच्चों ने भी अपने हुनर से अपनी बनाई। साईकिल में कार के टायर लगाए है। चलने में और दिखने में ये स्टाइलिश साईकिल देखते ही बड़ी आकर्षक लगती है। मंगल व आदर्श दोनों भाई की उम्र लगभग 15 से 18 वर्ष है। दोनों ने बताया कि हम पढ़ाई के साथ अपने पिता के काम मे हाथ भी बटाते है और नई चीजों को बनाने की तकनीक भी सोचते है। आदर्श ने बताया कि इसे बनाने में लगभग 15 हजार रुपए का खर्च आया।  

अभी इस सायकिल में ब्रेक  व अन्य सामान लगाना बाकी है। गांव में भी प्रतिभावानो की कमी नही है। अगर इन बच्चों को ऐसी तकनीकी शिक्षा मीले तो कई बच्चे अपनी हुनर के दम पर देश का नाम रोशन कर सकते है।

फ़ोटो

=======

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)