आम खरीदी में निलामी प्रक्रिया की व्यवस्थाएं बेहतर बनाए जाने हेतु प्रतिदिन पटवारी तैनात रहेंगे

0






रफीक कुरैषी द्धारा ।मालवा लाइव

आलीराजपुर। प्रदेष मे अलीराजपुर स्थित प्रसिद्ध आम मंडी मे मंडी अधिकारी-कर्मचारियो एवं आडतियो ओर व्यापारियो की मिलिभगत से किसानो को उनके उपज आम का सही दाम नही मिल रहा है। किसानो से आम कम से कम दाम ढेरी के रुप मे बोली लगाकर खरिदे जा रहे है। किसानो ने इस मामले की षिकायत प्रदेष के मुख्यमंत्री एवं संभागिय मंडी कमिष्नर को की गईं थी। जिला प्रषासन ने उक्त माामले को गंभीरता से संज्ञान मे लेते हुए अब नई व्यवस्था लागु की है। आम मंडी में किसानो की आम खरीदी में निलामी प्रक्रिया की व्यवस्थाएं बेहतर बनाए जाने हेतु प्रतिदिन अनुसार तीन-तीन पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त पटवारियों का दल सुबह 8 बजे से आम निलामी की प्रक्रिया समाप्ति तक आम मंडी मे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जो आम मंडी मे होने वाली अनियमितताओ और गड़बड़ी पर पेनी नजर रखेंगे। प्रषासन द्धारा जारी आदेष के तहत प्रति सोमवार का करणसिंह कनेष, किषोर बैरागी, रघुनाथ जमरा, प्रति मंगलवार को दिलीप ओहरिया, जितेन्द्र डूडवे एवं नवलसिंह डूडवे, प्रति बुधवार को दुलेसिंह डूडवे, कमल बारिया एवं राजू चैहान, प्रति गुरूवार को मंजुला जमरा, राधा कनेष एवं शारदा डावर, प्रति शुक्रवार को सीताराम चैहान, पदमलाल जमरा एवं राकेष भयडिया, प्रति शनिवार को हेमन्तसिंह तोमर, राजाराम मौर्य एवं कुंवरसिंह चैहान तथा प्रति रविवार को किषनसिंह भंवर, सरदार सोलंकी एवं कुलदीप भिंडे तैनात रहेंगे। 

फोटो-संलग्न।

-------------------------

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)