थांदला में अब दूरबीन पद्धति द्वारा पथरी व प्रोस्टेट के ऑपरेशन सम्भव

0

 



मालवा लाइव।थांदला


थांदला। यदि स्वास्थ्य सुविधाओं में आधुनिकताओं की बात की जाए तो थांदला भी पीछे नही है। सेंट तेरेसा मिशन हाॅस्पिटल में जहाँ आवश्यकतानुसार स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स अपनी सेवा देने को ततपर दिखाई दे रहे है वही उनके व जनता की मांग के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि की जा रही है। हाल ही में 12 जून 2022, रविवार को इसी अस्पताल में सर्वप्रथम दूरबीन पद्धति से दो मरीज़ों के प्रोस्टेट व गुर्दे की नली की पथरी के ऑपरेशन रतलाम के मशहूर यूरोलाॅजिस्ट डाॅ गौरव नाहर द्वारा किए गये। लंबे समय से‌ दवा ले रहे मरीज़ों ने सेंट तेरेसा मिशन हाॅस्पिटल में बुधवार को डाॅक्टरी परामर्श के बाद जाँच करने के बाद उन्हे ऑपरेशन की सलाह दी गई। रविवार ऑपरेशन के बाद शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ होने पर मरीज़ों को महज दो दिनों में छुट्टी दे दी गयी। अब तक इस प्रकार के बिना चीरा-टाँके वाले अत्याधुनिक ऑपरेशन केवल इन्दौर, वडोदरा, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में ही संभव थे, लेकिन अब यह सुविधा रियायती दरों पर सेंट तेरेसा मिशन हाॅस्पिटल में भी उपलब्ध होने से आसपास के रहवासियों में गम्भीर बीमारी के लिए इतनी दूर जाने की जरूरत नही होने से राहत की खबर है।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)