मालवा लाइव।झाबुआ
झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा आज प्रातः त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन क्षेत्र विकास खंड राणापुर के मतदान दलो को जो सामग्री का वितरण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राणापुर में किया जा रहा था, व्यवस्था का जायजा लिया एवं मतदान दलों से रूबरू चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। दिनांक 01 जुलाई को पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान होना है। बडी संख्या में मतदान दल उपस्थित था। सम्पूर्ण व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री अनिल भाना, रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार राणापुर श्री सुखदेव डावर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एव ंनायब तहसीलदार पलकेश परमार के नेतृत्व में किया जा रहा था।
श्री मिश्रा ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राणापुर में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल एवं अन्य बल को निर्देशित किया की मतदान दल पर एवं मतदान केन्द्र पर सभी कानून व्यवस्था का जिम्मेदारी से पालन सुनिश्चित करे। किसी भी स्थिति में पॉलिंग एजेंट पास मोबाईल नहीं हो इसका सख्ती से पालन करें। मतदान दलो के पीठासीन अधिकारी पी-1, पी-2, पी-3 से रूबरू चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिससे की निर्वाचन सरल और सुव्यवस्थित हो सके। श्री मिश्रा ने सभी से आव्हान किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन करवाए एवं मतदान स्थल पर ही मतो की जानकारी उपलब्ध कराए। मतो की गणना मतदान केन्द्र पर ही की जावे। कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल आपके साथ है। किसी भी भय एवं भ्रांति में नहीं रहे। श्री मिश्रा द्वारा यहां के सभी कक्ष जहां सामग्री वितरण किया जा रहा था का अवलोकन किया। यहां पर मतदान दलों के लिए शुद्ध पेयजल एवं चाय नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
इस दौरान एसडीओपी, सीईओ जनपद पंचायत श्री जी.एस.मुजाल्दा, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. जितेन्द्र चौहान, एसडीओ पीडब्ल्यू डी श्री डी.के.शुक्ला, जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षक प्रोफेसर श्री रविन्द्र सिंह, उपयंत्री श्री एस.के. तिवारी, श्री हरिश कुण्डल, श्री अशोक कुशवाह, टीआई राणापुर श्री कैलाश चौहान एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

