मतदान दलो को सामग्री वितरण विकास खंड रामा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पहुचे- स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आप सभी की अहम भूमिका है- मतगणना मतदान केन्द्र पर ही अनिवार्य रूप से करे - कलेक्टर

0

 




मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा आज प्रातः त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन क्षेत्र विकास खंड रामा के मतदान दलो को जो सामग्री का वितरण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामा में किया जा रहा था, व्यवस्था का जायजा लिया एवं मतदान दलों से रूबरू चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। दिनांक 01 जुलाई को पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान होना है। बडी संख्या में मतदान दल उपस्थित था। सम्पूर्ण व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एल.एन.गर्ग, डिप्टी कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री तरूण जैन एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार रामा श्री सुनिल डावर के नेतृत्व में किया जा रहा था। 

श्री मिश्रा ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामा में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल एवं अन्य बल को निर्देशित किया की मतदान दल पर एवं मतदान केन्द्र पर सभी कानून व्यवस्था का जिम्मेदारी से पालन सुनिश्चित करे। किसी भी स्थिति में पॉलिंग एजेंट पास मोबाईल नहीं हो इसका सख्ती से पालन करें। मतदान दलो के पीठासीन अधिकारी पी-1, पी-2, पी-3 से रूबरू चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिससे की निर्वाचन सरल और सुव्यवस्थित हो सके। श्री मिश्रा ने सभी से आव्हान किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन करवाए एवं मतदान स्थल पर ही मतो की जानकारी उपलब्ध कराए। मतो की गणना मतदान केन्द्र पर ही की जावे। कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल आपके साथ है। किसी भी भय एवं भ्रांति में नहीं रहे। श्री मिश्रा द्वारा यहां  के सभी कक्ष जहां सामग्री वितरण किया जा रहा था का अवलोकन किया। यहां पर मतदान दलों के लिए शुद्ध पेयजल एवं चाय नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।


इस दौरान एसडीओपी पेटलावद सुश्री सोनू डावर, नायब तहसीलदार सुश्री बबली बर्डे, सीईओ जनपद पंचायत श्री विरेन्द्र सिंह रावत, ब्लॉक मेडिकल आफिसर डॉ. श्री शैलेष बबेरिया, जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षक प्रोफेसर श्री रविन्द्र सिंह, उपयंत्री श्री एस.के. तिवारी, कालीदेवी टीआई श्री राजू सिंह बघेल, टीआई पेटलावद श्री सुरेन्द्र सिंह गाडरिया एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)