मालवा लाइव।रायपुरिया
रायपुरिया। शानिवार शाम से ही मौसम में परिवर्तन आया। तेज आंधी के साथ रात से बारिश शुरू हुई लगभग 2 घण्टे तेज बारिश चली।
तहसील कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र में लगभग डेढ़ इंच बारिश हुई। इस प्री मानसून की बारिश ने खेती कार्य से जुड़े सभी वर्ग किसान व्यापारी को काम धंधे पर लगाया। रविवार हाट बाजार का दिन होने से ग्रामीण अंचलों के लोग खाद बीज लेने और प्लास्टिक पन्नी (बरसाती) लेने काफी सख्या में पहुँचे। दोपहर 1.30 बजे बाद फिर से बादलो ने डेरा आसमान जमाया ओर बारिश शुरू हुई। बाजार में लोग पानी से बचने के लिए यहां वहां दुकानों में तंबू में पहुँचे। प्री मानसून ने अपना जोर पकड़ा दोपहर तक तेज गर्मी रहती और पश्चात बारिश शुरू हो जाती। लगता है मानसून जल्द दस्तक़ देगा। पास के गांव मोहनकोट क्षेत्र मे बारिश के समाचार मिल रहे हैं।
फ़ोटो

