मालवा लाइव।रायपुरिया
रायपुरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम काली घाटी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक युवती का शव मिला है। शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कालीघाटी में एक युवक व युवती का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया है। जिस पर पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पेटलावद सिविल हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

