रफीक कुरैशी। अलीराजपुर
आलीराजपुर। स्थानिय मुस्लिम समाज ने रविवार को त्याग, बलिदान और सौहार्द का ईद-उल-अजहा का पर्व परंपरानुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर मे बारिश के चलते समाजजनो द्वारा ईद की सामुहिक नमाज ईदगाह मैदान पर नहीं जाते हुवे नगर की मस्जिदों पर अदा की गई। समाजजनो ने देष की तरक्की व सामाजिक सोर्हाद्ध एवं पर्याप्त बारिश के लिए सामुहिक रुप से दुआए मांगी। नमाज पष्चात समाजजनो ने एक दुसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद पेष की। वहि समाजजनो ने धार्मिक रिति-रिवाज अनुसार अल्लाह की राह मे जानवर बकरो की कुर्बानी करने की रस्म अदा भी की गई, जो आगामी मंगलवार तक जारी रहेंगी। इस मोके पर बडी संख्या मे समाजजन उपस्थित थे। पर्व को लेकर प्रषासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
नगर की मस्जिदो मे अदा की गईं सामूहिक नमाज़
उल्लैखनिय हे कि विगत दो वर्षो से कोरोनाकाल के चलते ईद-उल-अजहा का पर्व मुस्लिम समाजजनो ने शासन-प्रशासन की जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाई थी। सामुहिक रुप से ईदगाह मेदान पर नमाज अदा नही की गई थी। इस वर्ष कोरोनाकाल का असर नही होने से मुस्लिम समाजजनो ने पर्व अपनी परंपरानुसार एवं धार्मिक रिति-रिवाज के बिच हर्षोल्लास के साथ मनाया। पर्व को लेकर समाजजनो मे व्यापक उत्साह देखने को मिला। नगर की जामा मस्जिद और बहारपूरा मस्जिद मे ईद की सामुहिक नमाज पेश ईमाम साहब ने अदा कराई और खुतबा पढकर समाजजनो को सुनाया। इस मोके पर समाजजनो ने देष एवं नगर की खुशहाली, अमन-चेन एवं पर्याप्त बारिश की सामुहिक रुप से दुआंए मांगी। पर्व के चलते नगर मे ईद मिलन का द्वौर दिनभर चलता रहा। क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, सहित एएसपी श्री सेंगर, एसडीओपी श्रद्धा सोनकर, थाना प्रभारी शिवराम तरोले, यातायात प्रभारी सुभाष सतपाडिया आदि ने मुस्लिम समाजजनो को ईद पर्व की शुभकामनाए दी। पर्व शांतिपूर्ण समपन्न होने तथा प्रशासन की माकुल व्यवस्थाओं को लेकर षहर काजी सैयद अफजल मियां एवं समाजजनो ने प्रषासन का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे मुस्लिम समाजजन मौजूद थे |



