आदिवासी अंचलो मे जमकर बरसे बदरवा,जिला हुआ तरबतर,जारी बारिश बनी राहत और आफत भी

0

 


रफीक कुरैशी।अलीराजपुर 

अलीराजपुर | आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले मे रविवार को झमाझम बारिश हुई, जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलो मे कई घंटो तक सतत  मूसलाधार बारिश हुई | आलम यह था की बारिश से पूरा जिला तरबतर हो गया | फलस्वरूप बेजान और सुखी पड़ी नदी-नालो मे लबालब पानी भरकर बह निकला | जारी बारिश से नगर की पंचेश्वर मंदिर नदी, सोरवा नाका नदी, राक्सा नदी, जबरन कालोनी ब्रिज सहित अन्य नदी और नाले उफान पर रहे | जबरन कालोनी ब्रिज के ऊपर पानी आ जाने से एक मारुती वाहन बहते-बहते बची | वाहन को बचाने के लिए लोगो को बड़ी जद्दोजहद करना पड़ी |


इधर बारिश कही जगह राहत बनकर आई तो कई जगह आफत बनकर आई | कई स्थानों पर बारिश के चलते नुकसान होने के  समाचार मिले है | कुछ ग्रामो के सड़क मार्ग प्रभावित होने के समाचार भी प्राप्त हुवे है | इधर नागरिकों ने पहली झमाझम बारिश का भीगकर जमकर आनंद उठाया | वही कुछ लोग रेन कोट (बरसाती) और छाते का सहारा लेते हुवे दिखाई दिए | बहरहाल समाचार लिखें जाने तक नगर एवं जिले मे वर्षा का दौर अनवरत जारी है |


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)