सौण्डवा एवं उदयगढ जनपद क्षेत्र में मतदान 08 जुलाई को ,मतदान सामग्री का हुआ वितरण, मतदान दल केन्द्रों पर पहुंचे

0

 


रफीक कुरैषी ।अलीराजपुर 

आलीराजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत तिसरे चरण के अंतर्गत सौण्डवा एवं उदयगढ जनपद क्षेत्र में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के पद हेतु 08 जूलाई षुक्रवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक होगा। पंचायत चुनाव के तहत दोनो जनपद क्षेत्रो के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान समाप्ति के पष्चात मतों की गिनती मतदान केन्द्र पर होगी। मतगणना पष्चात मतों की घोषणा मतदान केन्द्र पर नहीं की जाएगी। घोषणा निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार निर्धारित तिथि को ब्लाॅक स्तर पर की जाएगी। सौण्डवा एवं उदयगढ जनपद क्षेत्र में होने वाले मतदान कार्यक्रम को संपन्न कराए जाने हेतु गुरुवार को शासकीय ओद्योगिक संस्थान सोंड़वा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयगढ़ मे बनाये गए मतदान दलों को मतदान केन्द्र हेतु रवाना किया गया। 


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्रसिंह, प्रेक्षक डॉ आरपी तिवारी, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन एवं मातहत अधिकारियो ने मतदान दलों को मतदान संबंधित सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों की रवानगी हेतु बनाए गए परिवहन स्थल का भी अवलोकन करते हुए सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निर्देष भी दिए। मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने हेतु सामग्री का वितरण किया गया। समस्त मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों पहुंच गए। कम्यूनिकेषन टीम लगातार प्रत्येक दल से संपर्क में रही। तिसरे चरण मतदान को लेकर कलेक्टर सिंह, एसपी सिंह, प्रैक्षक तिवारी ने संवेदनषील मतदान केन्द्रों सहित पहाडी अंचल व नर्मदा क्षैत्र के मतदान केंद्रो का जायजा भी लिया। कलेक्टर और एसपी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है |


 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार पंच पद हेतु सफेद मतपत्र, सरपंच हेतु नीला मतपत्र, जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु पीला एवं जिला पंचायत सदस्य पद हेतु गुलाबी मत पत्र रहेगा। मतदाता को मतदान के दौरान अलग-अलग पद हेतु मतदान के लिए अलग-अलग मतपत्र प्रदाय किये जाएंगे जिस पर मुहर लगाकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इधर प्रषासन ने पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए है।


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)