नपा के पूर्व लेखापाल उपेंद्र पँवार का निधन, समाजजनो मे शोक की लहर

0

 


रफीक कुरैशी।अलीराजपुर

अलीराजपुर | शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पँवार के पिताश्री एवं  नगर पालिका परिषद के पूर्व सेवानिर्वत लेखापाल उपेंद्र पँवार बाबूजी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया | उनके निधन से असाडा राजपूत समाजजनो मे शोक की लहर छा गईं | स्व. पँवार का अंतिम संस्कार गुरवार दोपहर को पंचेश्वर मुक्तिधाम पर किया गया | उनके अंतिम संस्कार मे नगर के गणमान्य नागरिक,  असाडा राजपूत समाजजन, नपा कर्मचारीगण सहित आसपास नगर के कई लोग उपस्थित थे | स्व.पँवार के निधन पर विधायक मुकेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, जिला कांग्रेस प्रभारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद जायसवाल, शहर काजी सेय्यद अफजल मियां, राजेंद्र टवली, रफीक कुरैशी, सुरेश सारडा, अनूप सोमानी, स्वरूप क्षीरसागर, राजेंद्र राठौर गुड्डू, राहुल परिहार, साजिद ब्लोच आदि ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांसुमन अर्पित किए | 


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)