*यूरोपीय देशों की विदेश यात्रा से लौटने पर हेलीपेड योगा ग्रुप द्वारा पिंटू सेठ का किया स्वागत*

0





मालवा लाइव।रफीक कुरैशी 

अलीराजपुर। हेलीपेड योगा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व नपा उपाध्यक्ष भगवतीप्रसाद जायसवाल पिंटू सेठ विगत दिनों सपत्नी 15 दिवसीय यूरोपीय देशों की यात्रा पर गए थे। मगलमयी विदेश यात्रा से वापस लौटने पर ग्रुप के सदस्यों ने गुरुवार को फतेह क्लब मैदान पर उनका पुष्पहारों से स्वागत किया गया ।अपने संस्मरण सुनाते हुए पिंटू सेठ ने बताया कि यूरोपीय देश अंतर्गत उन्होंने इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्विजरलैंड, बेल्जियम आदि सहित कुल 8 देशो की यात्रा की।इस दौरान उन्होंने

वहां की संस्क्रति, सभ्यता, इतिहास, राजनीति, भाषा, धर्म, विश्व प्रसिद्ध अजूबे,खूबसूरत इमारते, नदी, पर्वत, प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थल आदि का करीब से अवलोकन किया ओर समझा।अपने अनुभव के आधार पर पिंटू सेठ ने बताया कि आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवन स्तर का आनन्द लेते हैं। इन यात्राओं का उन्हें बड़ा सुखद आनंद रहा है। उनके स्वागत अवसर पर हेलिपैड योगा ग्रुप के कृष्णा सोमानी, अमरीश नगवाड़ीया, मुकेश शाह, स्वरूप क्षीरसागर, प्रतीक गेहलोत, राजेन्द्र राठौर गुड्डू, राजेश बिशिया, महेश तोमर, राजेश थेपड़िया,विजय सोनी, विनय डावर, रमेश भिंडे आदि उपस्थित थे।

फोटो--संलग्न |

=============

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)