थादंला जनपद पंचायत में सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

0

 




मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन के द्वारा दिनांक 04 जुलाई को थांदला जनपद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अपूर्ण कार्य एवं प्रगतिरत कार्य की समीक्षा की एवं निर्देश दिए की इन अपूर्ण आवासों को तत्काल पूर्ण करे। जिससे आवास प्लस के हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ प्राप्त हो सके। यदि ग्रामीण लोग पलायन पर गए हैं तो उन्हें तत्काल बुलाए और आवास पूर्ण करवाएं अन्यथा आवास निरस्त करने की कार्यवाही की जावे।

श्री जैन के द्वारा मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि अब पंचायत निर्वाचन पूर्ण हो चुके है। इसलिए प्रधानमंत्री आवास येजना के अपुर्ण आवासों को तत्काल पूर्ण करावे इसके अतिरिक्त मनरेगा में जो कार्य अपूर्ण है उन्हे प्राथमिकता से पूर्ण करे। अमृत सरोवर तालाब जो शेष रह गए है उन्हे तत्काल पूर्ण करे। इसके अतिरिक्त जल संरचनाओं के आस-पास सघन वृक्षारोपण करें। श्री जैन ने अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्रतिग्राम पंचायत कम से कम 10 से 20 आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए लोगों को जागृत किया जाए कि बीमारी के समय यह कार्ड आपको जीवन दायी साबित होगा। उन्हें बताए कि एक बार बीमार होने पर घर की सभी पूंजी खर्च हो जाती है एवं परिवार कर्ज में आ जाता है। जिससे उठना बहुत मुश्किल होता है। अतः राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड सभी पात्र परिवारों के अनिवार्य रूप से बने। यह हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेकर भी काम करें।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत थांदला सुश्री राधा डावर, एसडीओ श्री धीरज धकिते, उपयंत्री एवं परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री मनोज बारस्कर, पंचायत समन्वयक, समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं जीआरएस उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)