मालवा लाइव।झाबुआ
झाबुआ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए निर्देश के पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी एवं संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनिल झा, कांग्रेस पदाधिकारी श्री साबिर फिटवेल द्वारा कलेक्टर कार्यालय झाबुआ के समीप में स्थापित ईवीएम/वीवीपेट वेयर हाउस का निरीक्षण किया एवं संधारित रजिस्टर में हस्ताक्षर किए। यहां पर मशीनों के सुरक्षित संधारण एवं सुरक्षा के संबंध में बाहरी एवं आंतरिक निरीक्षण दिनांक 05 जुलाई, 2022 को किया गया। इस दौरान निर्वाचन शाखा के कर्मचारी उपस्थित थें

