बैंक ऑफ इंडिया ने किसान दिवस मनाया-किसानो को 10 करोड़ रू का क्रेडिट कार्ड ऋण वितरण

0






मालवा लाइव।महेश पाटीदार

बदनावर । बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय धार द्वारा विभिन्न शाखाओं में किसान क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया।  19जुलाई को बैंकों का राष्ट्रीयकरण 1969 में भारत सरकार ने किया था ।  बैंक ऑफ इंडिया  19 जुलाई को किसान दिवस के रूप में मनाती है । बैंक आफ इंडिया के द्वारा धार जिले की शाखाओं में करीब 10 करोड़ के लगभग का किसानों को ऋण वितरण कर लाभान्वित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  राज्य मंत्री  राजेश अग्रवाल व आंचलिक प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया धार अंचल  अनिल कुमार  ने अध्यक्षता की कार्यक्रम में  बदनावर , मूल्थान, कानवन,नागदा  के सैकड़ों को किसानों  लाभान्वित किया गया ।

 राजेश अग्रवाल ने किसानों को बैंकों से अधिक से अधिक जुड़ने के लिए अनुरोध किया और समय पर ऋण की अदायगी करने के लिए कहा। आंचलिक प्रबंधक  अनिल कुमार  ने कहा कि बैंकों से व्यवहारिकता आप के विकास में सहयोगी रहेगी । कार्यक्रम में स्वागत भाषण अग्रणी जिला प्रबंधक बलराम बैरागी ने दिया। किसानों को बैंक से संबंधित विभिन्न योजनाओं के विषय में अवगत कराया । कार्यक्रम में बदनावर शाखा प्रबंधक  पंकज सक्सेना ,कानवन शाखा प्रबंधक  नरेश चंद्रा , राजोद शाखा प्रबंधक अनिल मोरिया, मुलथान शाखा प्रबंधक सावन कुमार साहू ,नागदा शाखा प्रबंधक  गजेंद्र भावसार एवं ग्राहकों में  अजय मंडलेचा ,सर्वेश मंडलेचा, सुरेश , नितिन नांदेचा , शंकर  राव ,  अमर लाल यादव , अनोखी लाल गुर्जर सहित कई ग्रावो के किसान ,हितग्राही मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार धोड़पकर ने किया आभार बदनावर  प्रबंधक  पंकज सक्सेना ने माना ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)