कांग्रेस सेवा दल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न

0





मालवा लाइव।बदनावर 


बदनावर । कांग्रेस सेवा दल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय बड़ी चौपाटी बदनावर पर आयोजित किया गया। सेवा दल के जिला अध्यक्ष पंडित श्याम अग्निहोत्री, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल बापना, जिपं सदस्य अशोक डावर ,निर्देश सोनगरा नवनिर्वाचित पार्षद महिपाल सिंह पवार ,पूर्व पार्षद अब्दुल खालिक मंसूरी बादशाहा, निर्मल वर्मा, युवक कांग्रेस के चेतन सिंह राठौर, निलेश चौहान, हीरालाल सोनगरा, भारत  देवड़ा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सर्वप्रथम मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया ।तत्पश्चात राष्ट्रीय झंडा फहराया गया एवं राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र वंदना की गई । इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम ने अग्निहोत्री  ने अपने विचार व्यक्त करते हुए देश में चल रहे अघोषित आपातकाल का जिक्र करते हुए लोकतंत्र की रक्षा एवं संविधान की रक्षा पर जोर देने का संकल्प दिलाया।  ज्ञात रहे कि कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के निर्देशानुसार महीने के आखिरी रविवार को सार्वजनिक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाकर राष्ट्र की आराधना की जाती है।पूर्व पार्षद अब्दुल खालिक मंसूरी  ने आभार माना  ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)