मालवा लाइव।रफीक कुरैशी
अलीराजपुर | जिला पंचायत का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ | जिसमे भाजपा की अनिता चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 12 मत से निर्वाचित घोषित की गईं | इस तरह श्रीमती चौहान दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हुई है | श्रीमती चौहान एवं श्रीमती ठकराला
के निर्वाचन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर ढ़ोल ढमाको के साथ जश्न मनाया | जानकारी के अनुसार जिला पंचायत वार्ड सदस्य के चुनाव में इस बार भाजपा के 06 उम्मीदवार, तीन भाजपा के बागी उम्मीदवार, दो कांग्रेस, दो जयस उम्मीदवार विजय हुवे थे | इस तरह से बहुमत के आधार पर जिला पंचायत पर भाजपा का काबिज होना लगभग तय माना जा रहा था | सिर्फ निर्वाचन की औपचारिकता शेष रह गई थी | निर्वाचन प्रकिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की और से अनिता चौहान एवं कांग्रेस की और से सुश्री हजरीबाई अजनार ने नामांकन पत्र दाखिल किया | जिसमे श्रीमती चौहान को 12 मत मिले वही सुश्री अजनार को मात्र एक मत मिला| इसी तरह जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर सुरेखा ठकराला निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए | उल्लेखनीय है की विगत दिनों जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा संगठन की बैठक में चर्चा कर राय शुमारी कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अनिता नागरसिंह चौहान एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर सुरेखा वकीलसिंह ठकराला के नाम पर सहमति बनकर मोहर लगी | गोरतलब है की इसके पूर्व भाजपा की हिंगलीबाई रावत पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद काबिज हुई थी, दूसरी बार अनिता चौहान बनी थी, तीसरी बार पुनः अनिता चौहान अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई | इस दौरान कलेक्टर राघवेंद्रसिंह ने विजय होने वाले उम्मीदवारो को प्रमाण पत्र भी जारी किए गए |
श्रीमती चौहान के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं श्रीमती ठकराला के उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जोबट विधायक सुलोचना रावत, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, भाजपा नेता किशोर शाह,भदू भाई पचाया, इंदरसिंह चौहान, भगवतीप्रसाद जायसवाल, नपा अध्यक्ष रितेश डावर, नपा उपाध्यक्ष संतोष मकु परवाल, युवा नेता विशाल रावत सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने बधाईया देते हुवे इसे भाजपा सरकार के विकास कार्यों की विजय बताई |
दो फोटो--संलग्न |
=============


