मालवा लाइव।पेटलावद
पेटलावद। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के प्रशासनिक अधिकारी पेटलावद में अपने अल्प प्रवास के दौरान पहुंचे। इस दौरान आपने लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा संचालित स्थाई गतिविधियों का अवलोकन किया।
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सतीश भल्ला, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रुनवाल ने लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा संचालित बदनावर मार्ग पर यात्री प्रतीक्षालय, पुराना बस स्टैंड व तहसील के सामने स्थित बगीचे में लायंस जल मंदिर, लायंस डे केयर सेंटर, बगीचे में बने फाउंटे, लायंस एम्बुलेंस का अवलोकन किया।
तीनों अतिथियों ने लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की एवं कहा क्लब स्थाई गतिविधियों के माध्यम से ही नगर व समाज में अपनी स्थाई स्मृति बना सकता है। क्लब को पीड़ित मानवता की सेवा के साथ में स्थाई सेवा गतिविधियों की ओर भी इसी प्रकार ध्यान देना चाहिए। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के स्थाई प्रोजेक्ट साधुवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर लायन मुरली अरोड़ा,
लायन विक्रमसिंह सिसोदिया, लायन सुनील जैन, लायन नीरज सिरोलिया आपके साथ थे।
इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष निलेशचंद्रसिंह कुशवाह, सचिव निलेश भट्ट, कोषाध्यक्ष यश रामावत, लायंस क्लब ग्रेटर के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा, डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन मनोज जानी, दीपेश छजलानी, पवन भंडारी, नीलेश पालीवाल, अनुराग गौड़, दीपेश शुक्ला, दिलीप राठौड़, चिंतन मंडलोई, हरिओम पाटीदार, गजेंद्र काग, महेंद्र मेहता, विकास चौहान
मौजूद थे।
फ़ोटो :-
लायंस जल मंदिर व डे केयर सेंटर का अवलोकन करते अतिथिगण।


