विधायक पटेल ने आदिवासी छात्र के साथ मारपीट करने वालो पर कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

0


रफीक कुरैशी |अलीराजपुर

अलीराजपुर |  विधायक मुकेश पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शोसल मीडिया पर प्राप्त जानकारी अनुसार अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के निवासी पंकज गाडरिया जो कि इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के मकान में किराये से रह रहा था। विगत दिनों मकान मालीक ने पंकज को  बहाने से ले अन्य जगह ले गए | 

जहाँ पर पहले से दो लोग और थे वहा पर नजीम, आदिल और उनके दौनो साथियों ने पंकज को बंद कमरे में बहुत बुरा पीटा और उसका मोबाईल व एटीएम भी छीन लिया गया। साथ ही पंकज के साथ बहुत बुरा बरताव भी किया गया है। विधायक पटेल ने यह भी कहा कि इस प्रकार प्रदेष में आदिवासियों पर निरंतर अत्याचार बढ़ते जा रहें है जिसे रोकने में भाजपा सरकार नाकाम है। विधायक पटेल ने मांग की है कि पंकज गाडरिया के साथ मारपीट व जान से मारने का प्रसास करने वालो पर हत्या, अपहरण, लूट और रासूका लगाते हुए मकानो पर तत्काल बुल्डोजर चलाये जाने की कार्यवाही कि जाए | 

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)