मालवा लाइव@डेस्क
रतलाम-भगवा स्वयं सेवक संघ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान सुरेश जी राजपुरोहित नोरवा ने मोतीलाल जैन द्वारा गो गरीब एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से किये गए कार्यो के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों से विचार विमर्श किया और
*एक बार पुनः रतलाम से मोतीलाल जैन को भगवा स्वयं सेवक संघ संगठन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष पद पर 2024 विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों तक के लिए नियुक्ति प्रदान की,*
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश जी राजपुरोहित नोरवा ने मोतीलाल जैन को नियुक्ति लेटर प्रदान करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।
संगठन के सभी पदाधिकारियों ने मोतीलाल जैन के एकबार पुनः प्रदेशाध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया।
श्री जैन ने भगवा स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया ओर उन्हें आशवस्त करते हुए कहा कि वे संगठन को पूरे मध्यप्रदेश में मजबूत करने के लिए पूर्ण समर्पण भाव एवं ईमानदारी के साथ प्रदेश व रतलाम जिले के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे।
शीघ्र ही रतलाम जिले के साथ साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
*मोतीलाल जैन के लगातार 3 री बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं इष्ट मित्रो ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईयां दी,एवं विश्वास दिलाया कि हम कंधे से कंधा मिलाकर पुर्ण सहयोगात्मक भावना से आपके साथ कार्य करेंगे।*
पं.द्रुमिल उपाध्याय,बाबूलाल गुर्जर,सहारा इंडिया के मनोज राठौड़,वकील साहब हेमन्त चारोडिया,पटवारी लक्ष्मीनारायण पाटीदार,धीरज परमार,अर्जुन पंवार,दीपक राठौड़ मनोज लोढ़ा, अखिलेश जैन सहित अनेक ईष्ट मित्रो ने पुष्प मालाओं से स्वागत कर मोतीलाल जैन को बधाई दी।

