महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति दिखा रहे रोब ,अधिकारों पर डाका डालकर शिक्षक पति सवाल जवाब कर रहे हैं

0


मालवा LiVE | डेस्क

पेटलावद | हाल ही महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति के शपथ लेने की खबर वायरल होने के बाद अब कई जगह स्वागत उनके पति का एवं मीटिंगों में महिला की जगह उनके पति रोबदरी दिखा रहे हैं।ऐसा ही एक मामला कालीघाटी ग्राम पंचायत में सामने आया है। यहां एक जगह स्कूल में सरपंच साहब की जगह उनके पति का हार फूल से स्वागत किया जा रहा है।


वही मीटिंगों में भी सरपंच पुनकी भाभर  पति गोविन्द भाभर हुकुम चलाते दिख रहे हैं। एक अन्य वायरल विडियो भी एक महिला पंच के शिक्षक पति का है।  ये महाशय है वार्ड नंबर 20 पंच संगीता गामड़ पति नारायण गामड़  ये शिक्षक अपना काम छोड़कर के नेतागिरी झाड़ रहे हैं।पंचायत में एक मीटिंग में वो रोब दिखाकर कर्मचारियों को चमका रहे हैं।

इन वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा से कार्यवाही की मांग की है।


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)