*जिलेभर मे स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया,* *कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली*

0




मालवा लाइव।रफीक कुरैशी द्वारा 

अलीराजपुर | आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस का आयोजन जिलेभर में हषोर्ल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय खेल परिसर मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ जिसमें कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। तत्पचात राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पचात कलेक्टर श्री सिंह द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री का प्रदेश के नागरिकों के नाम संदेश का वाचन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री सिंह द्वारा परेड की सलामी लेकर परेड कमांडरों से परिचय लिया गया। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा रंग.बिरंगे गुब्बारे हवा में छोडे गए। सास्त्र पुलिस बल ने हषर् फायर किया। तत्पचात परेड द्वारा माचर् पास्ट की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों का शालए श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट करते हुए कलेक्टर श्री सिंह, विधायक मुकेश पटेल,  जिला पंचायत अध्यक्ष  अनीता चोहान  ने सम्मान किया गया। इसके बाद विद्यालयीन बच्चों ने पीटी का प्रदार्न किया। तत्पचात विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से जुडी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। परेड में एसएएफ दल एवं जिला पुलिस बल संयुक्त रूप से प्रथम होमगाडर् दल द्वितीय स्थान पर रहे। उन्हें ट्राॅफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। एनसीसी में शासकीय महाविद्यालय  सीनियर प्रथम एवं स्काॅउट दल द्वितीय पर रहे। परेड में जिला महिला पुलिस बलए वन विभाग एनसीसी सीनियर विभिन्न विद्यालय के स्काॅउट दल द्वारा भी मार्च पास्ट में हिस्सा लेते हुए आकषर्क परेड की प्रस्तुति दी गई। जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने बैंड की सुमधुर प्रस्तुति दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक चेतनसिंह बघेल ने किया। सहायक परेड कमांडर मनीष गिरी थे। देाभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन की मनमोहक प्रस्तुतियां विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रस्तुत की। इसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय  प्रथम पटेल पब्लिक स्कूल  द्वितीय एवं स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ  तृतीय रहें। सांस्कृतिक प्रस्तुति में डान बास्को अकादमी के बच्चों ने भी आकषर्क प्रस्तुति दी। तत्पचात जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीगण. कमर्चारीगण एवं मैदानी स्तर के कमर्चारीगण को सम्मानित किया गया। कायर्क्रम में विधायक  मुकेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह,  जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन, पूर्व विधायक नागरसिंह चोहान, नपा रितेश डावर, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल सहित अन्य गणमान्यजन जनप्रतिनिधिगण  अधिकारीगण, कमर्चारीगण, नागरिकगण व मीडिया प्रतिनिधिगण बडी संख्या में स्कूली बच्चें आदि उपस्थित हुए। इसके अलावा जिले के शासकीय, अर्द्ध शासकीय संस्थानों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया | 

तीन फोटो --स्लगन |

=============

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)