थांदला नगर परिषद वार्डों का हुआ आरक्षण - अब 15 वार्ड में तय हुए वर्ग

0




मालवा लाइव।थांदला

थांदला नगर परिषद के वार्ड आरक्षण प्रक्रिया को आज निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अनिल भाना द्वारा नगर परिषद के अध्यक्ष कक्ष में सम्पन्न किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद सीएमओ सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक युवा उपस्थित थे। वार्ड आरक्षण प्रक्रिया में 8 महिला जिसमें से 4 आरक्षित व 3 अनारक्षित महिला है। वार्ड में पहली बार कई उलटफेर भी देखने को मिलें। सभी 15 वार्ड का क्रमशः आरक्षण -

वार्ड क्रमांक 1 अजजा महिला, वार्ड क्रमांक 2 सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 3 अजजा महिला, वार्ड क्रमांक 4 सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 5 सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 6 सामान्य महिला,वार्ड क्रमांक 7 सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 8 सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 9 अजा पुरुष, वार्ड क्रमांक 10 अजजा पुरुष,

वार्ड क्रमांक 11 सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 12 पिछड़ा वर्ग महिला,

वार्ड क्रमांक 13 सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 14 अजजा पुरुष, वार्ड क्रमांक 15 अजजा महिला की अघोषित आरक्षण हो गया है। बहुत जल्द प्रमाणित प्रतिलिपि आ जायेगी।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)