*नगर परिषद् चन्द्रशेखर आजाद नगर में वार्ड आरक्षण प्रक्रिया संपन्न*

0



चन्द्रशेखर आजाद नगर, ऋषि शुक्ला


नगर परिषद के लिए मंगलवार को वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई एसडीएम किरण अंजना, नगर परिषद् अध्यक्ष एवं पार्षदगण की मौजूदगी में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को संपन्न करवाया गया । वार्ड आरक्षण प्रक्रिया के साथ ही सोशल मीडिया पर चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है । तारीखों के लिहाज से देखें तो 16 अगस्त 2017 को ही जनता ने नगर परिषद को जनादेश दिया था और बीजेपी की निर्मला डावर नगर परिषद अध्यक्ष बनी थी । अब जो चुनाव होने वाले हैं उसमें पार्षद नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे । 


प्रारंभ में सीएमओ ने आरक्षण प्रक्रिया की उपस्थित लोगो को जानकारी दी । आरक्षण प्रक्रिया को देखने पूर्वविधायक व सांसद प्रतिनिधि माधोसिंह डावर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला व राजनीतिक दल के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । नगर परिषद अध्यक्ष पद पूर्व में ही अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो चुका है । 


*इस तरह बनेगी नई परिषद :-*

वार्ड नं . - 1- एसटी मुक्त

वार्ड 2- एसटी महिला

वार्ड 3- एससी मुक्त

 वार्ड 4- एसटी महिला 

वार्ड 5- एसटी मुक्त 

वार्ड 6- एसटी मुक्त

वार्ड 7  एसटी महिला

वार्ड – 8  अनारक्षित महिला 

वार्ड – 9  अनारक्षित महिला

वार्ड 10- अनारक्षित मुक्त

वार्ड 11- एसटी महिला

 वार्ड 12 - अनारक्षित महिला

वार्ड 13 - अनारक्षित मुक्त

वार्ड 14 - अनारक्षित महिला

 वार्ड 15- एसटी मुक्त

*कुल नंबर में आकड़े*

एसटी वार्ड - 8 ( 4 महिला ) 

एससी वार्ड - 1 

 अनारक्षित वार्ड - 6 ( 4 महिला )

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)