मालवा लाइव।रानापुर
राणापुर नगर परिषद के लिए मंगलवार को वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई । एसडीएम एलएन गर्ग की मौजूदगी में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को संपन्न करवाया गया । वार्ड आरक्षण प्रक्रिया के साथ ही नगर परिषद में चुनाव का में बिगुल बज चुका है और चुनावी हलचल शुरू हो चुकी है । तारीखों के लिहाज से देखें तो 16 अगस्त 2017 को ही जनता ने नगर परिषद को जनादेश दिया था और बीजेपी की सुनीता अजनार नगर परिषद अध्यक्ष बनी थी । अब जो चुनाव होने वाले हैं उसमें पार्षद नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे । अध्यक्ष पद पहले ही एसटी पुरुष आरक्षित हो चुका है ।
नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार , उपाध्यक्ष लीलेश हरसोला की उपस्थिति में प्रक्रिया की गई । प्रारंभ में सीएमओ कमलेश गोले ने आरक्षण प्रक्रिया की उपस्थित लोगो को जानकारी दी । आरक्षण प्रक्रिया को देखने बड़ी संख्या में राजनीतिक दल के नेता , कार्यकर्ता व आमजन उमड़े । नगर परिषद अध्यक्ष पद पूर्व में ही एसटी पुरूष के लिए आरक्षित हो चुका है । ऐसे में सबकी नजर वार्ड 12 व 14 पर रहेगी । अगला नगर परिषद अध्यक्ष इन्ही 2 वार्डों में से जीतकर आने वाले में से बनेगा ।
*इस तरह बनेगी नई परिषद :-*
वार्ड नं . - 1- एसटी महिला वार्ड 2- एस सी मुक्त वार्ड वार्ड 3- अनारक्षित मुक्त • • • • • •
वार्ड 4- अनारक्षित महिला वार्ड 5- अनारक्षित महिला वार्ड 6- अनारक्षित मुक्त वार्ड 7 अनारक्षित मुक्त ,
• वार्ड - 8 अनारक्षित महिला
वार्ड - 9 अनारक्षित मुक्त वार्ड 10- अनारक्षित महिला
वार्ड 11- ओबीसी मुक्त
वार्ड 12 - एसटी मुक्त
वार्ड 13 - ओबीसी , महिला वार्ड 14 - एसटी मुक्त
वार्ड 15- एसटी महिला
*कुल नंबर में आकड़े*
एसटी वार्ड - 4 ( 2 महिला ) एससी वार्ड - 1
ओबीसी - 2 ( 1 महिला )
अनारक्षित वार्ड - 8 ( 4 महिला )


