*कौमी लिबास में हाथो मे तिरंगा लेकर बोहरा समाज ने निकाली तिरंगा रैली*

0

 



मालवा लाइव ।रफीक कुरैशी द्वारा 

आलीराजपुर |  स्थानीय बोहरा समाज ने शनिवार को बोहरा बाखल मस्जिद से विशाल तिरंगा रैली  शानो शौकत के साथ निकाली। रैली मे मोहम्मदी स्काउट बैंड के साथ एक कतार में चल रहे थे। सभी समाजजन, समाज के कौमी लिबास में हाथ मे तिरंगा लिए रैली में शामिल हुए। रैली  बोहरा समाज के आमिल साहब शैख़ हुजैफा भाई पाटन वाला के नेतृत्व में  समाजजन शामिल हुए। रैली नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई बोहरा बाखल में पुनः समापन हुई। समापन के बाद झंडा वन्दन किया गया। समाजजनों ने सामूहिक रुप से राष्ट्रगान किया । समाजजनो ने थाना प्रभारी शिवराम तरोले सहित पुलिस स्टाफ़ का स्वागत किया। इस अवसर पर समाजजनो ने बताया की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की पहचान और मान, सम्मान है यह लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर क्रांतिकारियों की याद दिलाता है। हम सभी भारतवासी हैं और राष्ट्रीय गरिमा से जुड़े इस तिरंगा अभियान में सभी मिलकर एक भाव के साथ शामिल हो सकते हैं | अपने घरों में तिरंगा फैलाकर देशभक्ति की भावना को और बेहतर तरीके से रख सकते हैं | 

*ये रहे मौजूद*

इस अवसर पर जनाब आमिल साहब शैख़ हुजैफा भाई पाटन वाला, शेख अब्देअली भाई मोटर वाला, मुल्ला हुजैफा भाई, शेख शब्बीर भाई मोटर वाला, शैख़ कासिम भाई मोटर वाला, मुल्ला शब्बर भाई मोटर वाला, बोहरा समाज की संस्थाए बुरहानी गार्ड्स, तोलोबा उल कुल्लियात इल मुमेनून, शबाब उल ईद इज़ ज़हाबी, दाना कमिटी, फैज़ुल मवाईद इल बुरहानिया, नज़ाफ़त कमिटी आदि समाजजन उपस्थित थे |

दो फोटो--संलग्न |

============

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)