मालवा लाइव।रफीक कुरैशी द्वारा
अलीराजपुर | आजादी के अमृत महोत्सव के अंतगर्त शनिवार को रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र सांसद गुमानसिंह डामोर ने अलीराजपुर रेलवे स्टेषन पर 100 फीट तिरंगे को फहराया। उन्होंने कायर्क्रम को संबोधित करते हुए सभी का आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक जिलेवासी अपने कायार्लय, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, घर आदि पर तिरंगा फहराए। उन्होंने इस अवसर पर रेलवे द्वारा अलीराजपुर से प्रतापनगर तक रेल सेवा प्रारंभ करने पर केन्द्रीय रेल मंत्री, रेल अधिकारियों का आभार व्यक्त करते किया। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास हेतु सतत और लगातार प्रयास जारी है। इस अवसर पर उन्होंने अलीराजपुर से प्रतापनगर हेतु रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कायर्क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चोहान, जोबट विधायक सुलोचना रावत, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर सहित रेलवे के अधिकारीगण, बडी संख्या मे गणमान्यजन, ग्रामीण, नागरिकगण एवं मीडियाजन उपस्थित थे।
दो फोटो--संलग्न |
===========


