मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना हमारा कर्तव्य रहेगा ग्राम पंचायतों में सरपंच उपसरपंच पंच शपथ विधि समारोह संपन्न

0

 



                        

मालवा लाइव पेटलावद। निर्मल व्यास 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद मंगलवार को ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंच उप सरपंच पंच लोगों ने शपथ ली। और ग्राम विकास को लेकर अपनी बात कही स्वच्छता पानी और विशेषकर आमजन को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना हम सबका दायित्व है गा आप लोगों ने अपना मत देकर हम पर उस जो विश्वास जताया है उस कसौटी पर हम खरे उतरेंगे ग्राम पंचायत करडावद में सरपंच रामसिंह सिंगाड ,उपसरपंच रघुवीर सिंह मंडलोई  पंचगण सहित सभी को नोडल अधिकारी गोपाल काग, सचिव मांगीलाल बिलवाल के द्वारा सामुदायिक भवन पर शपथ दिलवाई गई शपथ में कहा गया कि मैं बिना भेदभाव के कार्य करूंगी। पानी ,सड़क ,बिजली जैसी मूलभूत सुविधा हर ग्रामीण को पहुंचेगी। यह मेरी प्रथम प्राथमिकता रहेगी आपको  सरकार की हर योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। ग्राम पंचायत टेमरिया में सरपंच आशा वालचंद मुनिया, उपसरपंच उर्मिला अंबाराम गरवाल, सहीत पचगण को सचिव मोहनदास बैरागी ले शपथ दिलवाई । इस अवसर पर रोजगार सहायक प्रतापसिंह गरवाल , भाजपा अनुसूचित जनजाति महामंत्री लालसिंह गरवाल, पप्पूलाल गरवाल, भरत मेडा, सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित थे। फोटो टेमरिया पंचायत भवन पर जनप्रतिनिधि को शपथ दिलवाई।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)