मालवा लाइव।बदनावर
बदनावर। यस कॉलेज बदनावर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मंगलवार को मध्य प्रदेश शासन के अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया । संस्था सचिव अमित जैन एवं प्राचार्य डॉ मोइन खान के निर्देशन में रासेयो प्रभारी सिद्धार्थ सिंह शक्तावत एवं रासेयो सहप्रभारी समता कुमार राठौर ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमें मनीष भारद्वाज, डॉ रोहित सिंह चौहान, मयूर पोरवाल, सुश्री संध्या राठौर ,हर्ष सोनी ज्योति वैष्णव सुश्री पूजा सोलंकी, सुश्री निधि राजावत का विशेष सहयोग रहा। जानकारी शिवराज टांक ने दी

