महेश पाटीदार, बदनावर
बदनावर। मंगलवार को बदनावर ब्लॉक के निवासी ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंचों द्वारा शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया गया ग्राम खेड़ा में सरपंच योगेश मुकाती ने उपसरपंच राहुल पाटीदार सहित सभी पंचों द्वारा शपथ ले कर पदभार ग्रहण किया गया इस दौरान कई युवा मौजूद रहे
मुलथान में सरपंच देवेंद्र मोदी ने पदभार ग्रहण किया
ग्राम पंचायत मुलथान का प्रथम सम्मेलन खेल मैदान परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राजपरिवार के रघुवीर सिंह मुलथान थे। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी घासीराम पाटीदार 'मंत्री काका' ने की। विशेष अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश गिरवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कुलदीप सिंह पिपलीपाड़ा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा, नगर परिषद में कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि राजेंद्र सराफ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश झारानी थे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने सरस्वती पूजन किया। पंचायत द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत कर सभी को साफे बांधे गए।स्वागत भाषण सचिव अशोक जोशी ने दिया। मुख्य अतिथि में नवनिर्वाचित सरपंच देवेंद्र मोदी उपसरपंच अशोक राठौड़ सहित सभी पंचों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।पंचायत समन्वय अधिकारी अखलाक मंसूरी ने प्रथम सम्मेलन की प्रस्तावना व रूपरेखा बताई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह ने कहा कि छुनाव लोकतंत्र के कैलेंडर का एक महापर्व है।आज एक ऐसी ग्राम सरकार गठित हुई जिसका हर डिब्बा ही इंजन है।इसलिए अब विकास की गाड़ी द्रुत गति से दौड़ेगी।पिपलीपाड़ा ने जिला पंचायत मद से नवीन पंचायत भवन व नए परिसीमन में मुलथान में सोसायटी केंद्र स्थापित करवाने का संकल्प लिया।सरपंच देवेन्द्र मोदी ने कहा कि ग्राम सरकार सबकी सहभागिता से ही कार्य करेगी।हम विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्य भी करेंगे।मुलथान को गौरव ग्रामसभा बनवाना ही प्रमुख लक्ष्य रहेगा।पंचायत की बैठक में 7 अगस्त को योगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण, हर घर तिरंगा अभियान, ओडीएफ प्लस पंचायत, पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध व ग्रामसभा की बैठक हर मजरे टोले व चौपालों में करवाने के प्रस्ताव लिए।कार्यक्रम में महिपालसिंह चौहान, ईश्वर सिंह राठौर, ज्ञानमल गुगलिया, रामचंद्र मीणा, हीरालाल गुगलिया, रामकिशन राठौड़, हेमंतसिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।संचालन जितेंद्र चौधरी ने किया।आभार भीमसिंह चौहान ने माना।


